LIC धन संचय प्लान ( LIC Dhan Sanchay Plan) जिसका टेबल 865 है, 14 जून 2022 को लॉन्च हो गया है। अगर रेगुलर प्लान की बात करें तो इसे 2022 का lic का पहला प्लान माना जा सकता है। क्योंकि अभी जो बीमा रत्न प्लान लॉन्च हुआ था उसे रेगुलर एजेंट से आप नहीं खरीद पा रहे थे।
LIC धन संचय प्लान की बात करें तो यह नान लिंक्ड, सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है।
इस प्लान को आप ऑनलाइन या एजेंट दोनों माध्यम से खरीद सकते हैं।
LIC धन संचय प्लान की विशेषतायें
इस प्लान में आपको गारंटीड इनकम बेनीफिट Guaranteed Income Benefits (GIB) मिलता है जो कि, चार ऑप्शन के उपलब्ध है।
विकल्प A
अगर आप रेगुलर प्रीमियम या लिमिटेड प्रीमियम ( कम समय तक ) से प्लान लेते हैं तो आप विकल्प A या B में कोई भी चुन सकते हैं।
विकल्प A चुनने पर आपको लेवल इनकम बेनीफिट मिलेगा
जिसमें आपको निश्चित अमाउंट का लाभ प्राप्त होगा।
विकल्प B
विकल्प B चुनने पर आपको प्रतिवर्ष 5 % की दर से पैसा
बढ़ कर मिलेगा।
विकल्प C
यदि आप सिंगल प्रीमियम देकर प्लान लेते हैं, तो आप C विकल्प को चुनेगें। इसमें भी आपको लेवल इनकम बेनीफिट मिलेगा।
विकल्प D
अगर आप विकल्प D को चुनते हैं तो आपको बढ़ा हुआ कवर प्राप्त होगा।
lic धन संचय प्लान लेने की योग्यता
पॉलिसी टर्म को आप अपने ऑप्शन के हिसाब से चुन सकते हैं। विकल्प A और B के लिए 10 और 15 साल का टर्म मिलता है। तथा C तथा D के लिए 5, 10 और 15 वर्ष का टर्म मिलेगा।
पॉलिसी लेने की आयु
LIC धन संचय प्लान लेने की न्यूनतम उम्र 3 वर्ष है यदि आपकी पॉलिसी टर्म 15 वर्ष की है।
इसके अलावा यदि आपने 10 या 5 वर्ष का टर्म लिया है तो न्यूनतम उम्र 8 व 13 वर्ष क्रमश: है।अधिकतम उम्र की बात करें तो A और B ऑप्शन के लिए 50 वर्ष अधिकतम आयु है।C और D ऑप्शन के लिए 65 वर्ष और 40 वर्ष अधिकतम आयु है।
लोन
इस पॉलिसी पर लोन की सुविधा उपलब्ध है।
मृत्यु हित लाभ
lic धन संचय प्लान (LIC Dhan Sanchay Plan) में पॉलिसी धारक के न रहने पर विकल्प A और B बीमा धन सालाना प्रीमियम का 11 गुना या 105% टोटल देय प्रीमियम में जो भी ज्यादा होगा वह प्रदान किया जायेगा। विकल्प C में पॉलिसी धारक के न रहने पर बीमा धन सिंगल प्रीमियम का 1.25 गुना टोटल देय प्रीमियम में जो भी ज्यादा होगा वह प्रदान किया जायेगा।विकल्प D में पॉलिसी धारक के न रहने पर बीमा धन सिंगल प्रीमियम का 11 गुना टोटल वह प्रदान किया जायेगा।
मैच्चोरिटी लाभ
इसके पॉलिसी डाक्यूमेंट में मनी बैक का जिक्र नहीं किया गया है, किन्तु ये बताया गया है कि मैच्चोरिटी की तारीख से आपको पैसा मिलना शुरू होगा जो कि, पे आउट पीरियड तक मिलेगा। मिलने वाला पैसा गारंटीड मनी होगा जो आपको लम्बे वक्त तक मिलेगा।
इस पैसे को आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक तौर पर प्राप्त कर सकते हैं।
बोलचाल की भाषा में बतायें तो lic धन संचय पॉलिसी 865 एक शार्ट टर्म पेंशन प्लान है। यदि आप जीवन उमंग के बारे में जानते हैं तो इस प्लान में उसकी झलक देखने को मिल जायेगी।
एक बात आप और जान लीजिये कि, धन संचय पॉलिसी 865 में पे आउट पीरियड वह समय है जिसके बीच में आपको पैसा मिलता। पे आउट पीरियड, पॉलिसी टर्म की समाप्ति से शुरू हो जायेगा और जितना समय आपने प्रीमियम भरा है तब तक चलेगा।
अगर आपने सिंगल प्रीमियम लिया है तो यह पॉलिसी अवधि तक चालू रहेगा।
एक उदाहरण से आप इसे समझ लीजिये – मान लीजिये आपने 10 वर्ष इस धन संचय पॉलिसी 865 में प्रीमियम दिया तो मैच्चोरिटी के बाद आपको अगले 10 वर्षों तक पैसा मिलेगा। अगर आपने सिंगल प्रीमियम दिया है और 15 वर्ष पॉलिसी चली है तो अगले 15 वर्षों तक आपको पैसा मिलेगा।
अब आप विकल्प को आसानी से समझ लेगें।
विकल्प A
यदि आपने विकल्प A को चुना है तो मिलने वाला पैसा पूरे पे आउट पीरियड तक एक जैसा ही रहेगा।
विकल्प B
यदि आपने विकल्प B को चुना तो मिलने वाला पैसा प्रतिवर्ष एक निश्चित दर से बढ़ता रहेगा। और यह पैसा पूरे पे आउट पीरियड तक बढ़ता रहेगा।
विकल्प C
विकल्प C को आप तब चुनेगें जब आपने सिंगल प्रीमियम प्लान लिया है जब आपका पॉलिसी टर्म पूरा होगा तब से आपको मिलना शुरू होगा। जो पिसा मिलना शुरू होगा वही पूरे पे आउट पीरियड तक मिलता रहेगा।
विकल्प D
विकल्प D को आप तब चुनेगें जब आपने सिंगल प्रीमियम प्लान लिया है,विकल्प C से अलग इसमें आपको बढ़ता हुआ पैसा मिलेगा।
इस प्रकार से आप, अपनी मर्जी से lic धन संचय पॉलिसी 865 में कोई ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
निष्कर्ष
निश्चित रूप से इस प्लान का लाभ आपको उठाना ही चाहिए।


Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.