आज मैं आपको बचत के सर्वोत्तम तरीके के बारे मैं बताने जा रहा हूँ इस सवोत्तम तरीके का नाम है सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान , ये वास्तव में सीधे शब्दों में ये आवर्ती जमा योजना का ही रूप है बस फर्क इतना है की इस पर कोई ब्याज फिक्स नही रहता है और मिलने वाला रिटर्न बाज़ार के जोखिम के अधीन रहता है
इस में एक मुस्त निवेश न होकर थोड़ी थोड़ी धनराशी हर महीने निवेश की जाती है जैसे आप ५००० का करना चाहते है और आपके पास ५००० रूपये नही है तो आपको निराश होने की जरूरत नही है बल्कि आप ५०० रूपये हर माह १० माह तक निवेश कर सकते है और आपकी जेब पर अधिक बोझ भी नही पड़ेगा
इसको और बेहतर समझने के लिए आप को Rupee cost averaging तथा धन के जुङते रहने की शक्ति (power of compounding) को समझना पड़ेगा
उदाहरण के लिए अगर हम १००० रूपये हर माह १० वर्षो तक निवेश करने पर अगर १२ % का वार्षिक रिटर्न मिलता है तो २३२३३९ रूपये की धनराशी प्राप्त होगी चूँकि इस समय बैंक तथा पोस्ट ऑफिस पर मिलने वाली ब्याज दर लगातार कटौती हो रही है इस कारण सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश का एक आकर्षक विकल्प है
धन के जुङते रहने की शक्ति power of compounding– चूँकि हर माह एक छोटी जमा करने के बाद यह लम्बे समय बाद एक बड़ी राशी पर बदल जाती है ,जैसे आप अगर १००० रूपये १० वर्षों पर अगर १२ % का वार्षिक रिटर्न मिलता है तो २३२३३९ रूपये की धनराशी प्राप्त होगी अब यदि हम १५०० रूपये १० वर्षों पर अगर १२ % का वार्षिक रिटर्न मिलता है तो ३४८५०९ रूपये की धनराशी प्राप्त होगी अब हम देखते है की मात्र ५०० रूपये के हर माह के अंतर पर करीब करीब ११२००० रूपये का अंतर हो गया
power of compounding के बारे में Albert Einstein बताते है
Compound interest is the eighth wonder of the world. He who understands it, earns it … he who doesn’t … pays it.”
उदाहरण के लिए अगर आप एक SIP पर १००० रूपये हर माह जमा करते है और हर किसी माह की NAV १० रूपये है तो १०० यूनिट्स मिलेगे और अगले महीने अगर १२ रूपये हो जाता है तो ८३.३३ यूनिट्स मिलेंगे और अगले महीने अगर ११ रूपये हो जाता है तो ९०.९० यूनिट्स मिलेंगे अब हम देखते है तीन महीनों का औसत NAV ११ आता है अतएव हम यह कह सकते है की बाज़ार के उतार चड़ाव का असर SIP पर कम पड़ता है

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=IXBIAFVY